अमेरिका से डिपोर्ट लोगों के मामले में कमेटी गठित:पंजाब डीजीपी ने चार सदस्य समिति बनाई, अवैध मानव तस्करी मामले की जांच होगी

अमेरिका से डिपोर्ट किए पंजाब के लोगों के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले की अब पुलिस जांच करेगी। इसके लिए डीजीपी गौरव यादव ने चार मेंबरी कमेटी बनाई है। कमेटी की अध्यक्षता एडीजीपी एनआरआई परवीन सिन्हा करेंगे, जबकि एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव वर्मा, आईजीपी/प्रोविजनिंग भूपिंदर सिंह व डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। यह कमेटी गहराई से जांच करेगी। वहीं, अवैध मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमेटी जांच के लिए किसी भी अधिकारी को जोड़ पाएगी डीजीपी ने इस कमेटी को अधिकार दिया है कि वह इस मामले की जांच के लिए किसी भी और अधिकारी को शामिल कर सकती है। यह कमेटी एसएसपी व पुलिस कमिश्नरों के साथ तालमेल बनाकर रखेगी। वहीं, सभी अधिकारियों को कमेटी को जरूरी सहायता व बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *