अमेरिका से मिली थी फायरिंग की सुपारी पुलिस मनी मिट्ठापुरिया से करेगी पूछताछ

भास्कर न्यूज | जालंधर लम्मा पिंड चौक के पास शहीद ऊधम सिंह नगर में 4 जनवरी सो रहे शिवम और विनय तिवारी उर्फ हनी की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी मनीष उर्फ मनी मिट्ठापुरिया वासी अरोड़ा कॉलोनी (मिट्ठापुर) को जल्द थाना शाहकोट की पुलिस रिमांड पर लेगी। अभी उसे थाना रामामंडी ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। गांव कांगना के रहने वाले 54 साल के राज कुमार ने कहा था कि उसके बड़े भाई अमेरिका में रहते हैं। 3 जनवरी की रात उनके घर पर फायरिंग की गई थी। फायरिंग करने वाले शूटर्स धमकी दे रहे थे कि वह सुख धारीवाल के पक्के यार हैं। वह अपने भतीजे दीप को समझा ले कि वह सुख व रुब मसीह के बीच में न आए। दीप ने अमेरिका में सुख के खिलाफ दर्ज करवाया मामला जल्द वापस ले, वरना इंडिया में पूरी फैमिली को मार देंगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके भतीजे की शादी करीब दस साल पहले गांव चूरमो की रहने वाली उक्त लड़की से हुई थी। कुछ समय पहले रुब की दोस्ती सुख से हो गई थी। इस कारण भतीजे का सुख से विवाद हो गया था। विवाद को लेकर सुख के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज हो गया था। शूटर्स धमकी दे रहे थे कि केस वापस न लिया था जान से मार देंगे। थाना शाहकोट में मनीष उर्फ मनी मिट्ठापुरिया, विनय और शिव (दोनों अब मर चुके) सुख और रुब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मनी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि गांव कांगना में फायरिंग की सुपारी गांव फोल्ड़ीवाल के जोगा ने ली थी। जोगा अमेरिका में है। बता दें कि शहीद ऊधम सिंह नगर में मनी ने सो रहे शिवम और विनय की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *