जालंधर | पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर आईएएस और अन्य कंपीटिटिव एग्जामिनेशंस ने पीसीएस (एग्जिक्यूटिव) प्रीलिमिनरी बैच 2025 के रजिस्ट्रेशन शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह प्रोग्राम पीसीएस (एग्जीक्यूटिव), एचसीएस (एग्जीक्यूटिव), यूपी पीसीएस (एग्जीक्यूटिव) और अन्य राज्य सिविल सर्विसेस एग्जीक्यूटिव एग्जामिनेशंस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी है। वहीं, क्लासेस 3 फरवरी से शुरू होंगी। बैच की अवधि लगभग 3 महीने है। जनरल कैटेगरी के लिए 18,000 रुपए+18% जीएसटी फीस है। एससी/एसटी कैटेगरी के लिए यह 9,000 रुपए+18% जीएसटी है। एडमिशन फॉर्म iasc.puchd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीमित सीटें हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएंगी। अधिक जानकारी के ऑफिस नंबर 9915871062 और 7889253679 पर संपर्क कर सकते हैं।


