भास्कर न्यूज | जालंधर शिवसेना उत्तर भारत ने पूजा रानी को महिला विंग की पंजाब प्रधान नियुक्त किया है। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंबोज और राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर के नेतृत्व में हुई बैठक में यह नियुक्ति की गई। इस मौके पर पूजा ने कहा है कि पार्टी के लिए पूरे तन मन धन से काम करूंगी। उन्होंने कहा िक महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में शामिल करना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं शिवसेना उत्तर भारत पठानकोट में 24 जनवरी को भगवा मार्च निकालेगी।


