दर्शन अकादमी में मनाई लोहड़ी

जालंधर| दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश सिंह की अध्यक्षता में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी और शिक्षक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र व छात्रा ने पर्व के बारे में जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों ने लोहड़ी से संबंधित गीत गया। पर्व की सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को बताते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को लोहड़ी के पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों को इस पर्व की महत्ता बताते हुए समाज से बेटियों की लोहड़ी अधिक से अधिक मनाने और बेटियों को भी बेटों के बराबर का हक दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां भी बेटों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *