जालंधर| द नोबेल स्कूल में शनिवार को लोहड़ी का पर्व परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस उत्सव में स्कूल के अध्यक्ष प्रो. सीएल कोछ़ड़, मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंद्र कौर के साथ सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। शिक्षिका मीना रानी ने बच्चों को इस पर्व की ऐतिहासिकता से परिचित करवाया। लोहड़ी का यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उन्हें इस पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समझाने का भी अवसर प्रदान किया। चेयरमैन ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसकी सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक कहानियों की जानकारी दी।


