अयोध्या पहुंचे प्रमुख सचिव अमृत अभिजात और सचिव अनुज झां:बोले– राम नगरी में पर्यटकों के लिए वर्ल्ड लेवल की व्यवस्थाएं हो रही विकसित

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की तैयारी का जायजा लेने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात व सचिव अनुज झा अयोध्या पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कुंभ की तैयारी का जायजा लिया। अयोध्या में पर्यटन विकास की और संभावनाओं की तलाश की।अधिकारियों ने नगर निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कहा “अयोध्या में वर्ल्ड लेवल की व्यवस्थाएं पर्यटकों के लिए विकसित की जा रही है। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा “अयोध्या में जल्द ही ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पर्यटक या श्रद्धालु अयोध्या आए तो ज्यादा समय तक व्यतीत करें, सरकार की ऐसी योजना है कि श्रद्धालु कम से कम दो तीन रात अयोध्या में गुजारे ताकि यहां के लोगों का व्यवसाय बढ़े और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सके। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बताया “महाकुंभ के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या भी आएंगे, उनके रहने के लिए उनके खाने के लिए उनकी चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है, श्रद्धालुओं की दर्शन की व्यवस्था राम लला व अन्य मंदिरों का दर्शन पूजन सुगमता से कर सकें, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है, अयोध्या को धार्मिक नगरी रूप में सरकार विकसित तो कर ही रही है, उसे उस दृष्टि से यहां पर ऐसी सुविधाएं भी दी जाए कि जो भी श्रद्धालु या पर्यटक यहां आए वो लंबे समय तक यहां पर रह सके, ताकि यहां के व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जारी है, स्मार्ट सिटी के जरिए स्टेडियम हेरिटेज स्ट्रक्चर प्रदर्शनी भगवान राम के जीवन चरित्र को लेकर डिजिटल डिस्प्ले की व्यवस्था की जाएगी, अयोध्या में थीम पार्क भी विकसित किए जाएंगे, यहां आने वाले पर्यटक का रात का समय बढ़े, उनके मनोरंजन के लिए उनके ज्ञानवर्धन के लिए ऐसी सुविधा यहां पर दी जाएगी, जिससे उनका विजिट और बढ़े। स्थलीय निरीक्षण कर दिया निर्देश अधिकारियों ने नगर निगम की ओर से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव ने अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ यथाशीघ्र संचालित कराये जाने और निषादराज गुहा स्थाई आश्रय स्थल पर क्षमता बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *