अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ:जमशेदपुर के हनुमान मंदिर में 11 हजार दीप जले, 101 किलो लड्डू का भोग

जमशेदपुर के साकची श्रीराम पथ स्थित हनुमान मंदिर में अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। सनातन उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 11 हजार दीपमालाओं से मंदिर परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम की विशेषता रही कि भगवान को 101 किलो लड्डू का भोग लगाया गया, जिसे बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। समारोह में भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया, जिसने आसमान को रोशन कर दिया। भगवा ध्वज और पताकाओं से सजाया इस अवसर पर सनातन उत्सव समिति ने पूरे नगर को भगवा ध्वज और पताकाओं से सजाया। समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह और वीर सिंह के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्तों ने भाग लिया। यह आयोजन रामभक्तों के लिए एक अद्वितीय अवसर बना, जहां श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *