प्रेम प्रसंग में 18 साल की युवती ने दी जान:जीजा के भाई से शादी नहीं होने पर साली ने लगाई फांसी, परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार

झारखंड के लातेहार जिले में प्रेम विवाद का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के हेठ लोटो गांव में 18 वर्षीय निशा कुमारी ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पलामू के छतरपुर के टटुता की रहने वाली थी। थाना प्रभारी दुलर चौड़े के अनुसार, निशा का अपने जीजा लक्ष्मण सिंह के भाई रवि सिंह के साथ प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया। इससे दुखी होकर युवती ने यह कदम उठाया। घटना शुक्रवार की रात की है। निशा एक दिन पहले ही अपने जीजा के घर आई थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *