अय्यप्पा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो नगर के सेक्टर-5 स्थित अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में नैतिकता और सत्यनिष्ठा विषय पर ज्ञानवर्धक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के बीच नैतिक मूल्यों, आचरण और व्यावसायिक सत्यनिष्ठा को सुदृढ़ करना था, ताकि मूल्य-आधारित शिक्षा की नींव को और अधिक मजबूत किया जा सके। उद्घाटन सत्र में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं श्लोक पाठ के माध्यम से एक शांत और प्रेरणादायक वातावरण का सृजन किया गया। कार्यशाला की निदेशक राजलक्ष्मी ने अपने संबोधन में जिम्मेदार शिक्षकों और नैतिक मूल्यों से युक्त विद्यार्थियों के निर्माण में सत्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन दो प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में शिव शंकर यादव प्राचार्य इस्पात विद्यालय सेक्टर-11 ने नैतिक नेतृत्व, अनुशासन, मूल्य-आधारित निर्णय और शिक्षकों की आदर्श भूमिका पर अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्या पी. शालिजा जयकुमार ने सतत मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण किया, जिससे संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *