अरघा से मंिदर में होगा जलाभिषेक, सभी तैयारी पूरी

भास्कर न्यूज|डुमरी गुमला जिला के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम समिति उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अरघा के माध्यम से मुख्य मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। जानकारी देते हुए कहा कि शिवरात्रि मेला से पूर्व मेला संचालन हेतु सिर्फ 2 दिनों के लिए मेला समिति का चयन किया जाएगा, जो मेला का संचालन करेंगे। साथ ही दुकानदार प्रसाद देने और समान के लिए प्लास्टिक का उपयोग ना करे। आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों से अपील की गई है कि धाम परिसर में डिस्पोजल का उपयोग नहीं करेंगे। मेला में जो भी दुकान लगेगी सभी की दुकान एक लाइन में लगेगी। प्रसाद दुकान, खाने-पीने वाले दुकान के पास चपल की दुकान नहीं लगेगी। शराब बेचना सख्त माना है। पकड़े जाने पर समिति की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रसाद बेचने वाले दुकानदार झरने की ओर अपने दुकान लगाएंगे। साथ ही प्रसाद और पूजा सामग्री पत्तल में श्रद्धालुओं को देनी है। खराब प्याऊ की मरम्मत की जाएगी। सभी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झरने की ओर से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। वही निकासी देवी मंदिर के पास से होगी। 25 तारीख दिन मंगलवार को संध्या 6 बजे के बाद से गेट नंबर 3 से वाहनों के आवागमन, सामान को लाने ले जाने के लिए प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। समिति ने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि बाबा टांगीनाथ धाम में खराब बिजली व्यवस्था को मेला से पूर्व ठीक करें। आने वाले महिला एवं बच्चियों श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अपने हिंदू संस्कृति परिधान में ही मेला में आए। बच्चियों के लिए जींस जैसे ड्रेस वर्जित हैं जो भी साधु गण धाम परिसर में धागा और टीका लगाने आते हैं वो सभी अपने साथ एक आधार कार्ड का फोटो कॉपी समिति के पास जमा करेंगे। समिति से अपना पास लेंगे। इस दौरान मौके पर बीरेंद्र जयसवाल, गोबिंद खेरवार, रामकिरपा बैगा, दिनेश केशरी, राजेश यादव, प्रदीप प्रसाद, नितिश केशरी, बीरू नायक, माडू बैगा, दिलिप प्रसाद, दीपक प्रसाद रघु यादव, शंभु प्रसाद, अर्जुन सिंह सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *