अरनोद एसडीएम ने स्कूल का किया निरीक्षण:क्लासरूम में स्थापित नहीं मिले कंप्यूटर, प्रधानाचार्य को दिए निर्देश

अरनोद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरावली में एसडीएम भागचन्द रैगर के औचक निरीक्षण में शिक्षण व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं। सबसे बड़ी खामी यह पाई गई कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर अभी तक कक्षाओं में स्थापित नहीं किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम रैगर ने विद्यालय की समग्र शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लैब रूम का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की स्थिति को भी परखा। मौके पर ही एसडीएम ने विद्यालय प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिए कि छात्रों को लैब और कंप्यूटर रूम का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह निरीक्षण विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। उन्होंने प्रधानाचार्य को समग्र शैक्षणिक माहौल में सुधार लाने के निर्देश भी दिए, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *