बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6.70 ग्राम एमडी पाउडर जब्त किया है। वहीं एक स्विफ्ट कार को किया जब्त किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार सिवाना थानाधिकारी दिनेश मय पुलिस जाब्ता ने गांव खाखरलाई सिवाना बाईपास पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट कार संदिग्ध नजर आई। इस पर पुलिस टीम ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो स्विफ्ट कार ड्राइवर नाकाबंदी को देखकर गाड़ी को घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर टीम ने कार को रुवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कमे खान पुत्र मुबिन खान निवासी केशरपुरा, पचपदरा व ड्राइवर के पास बैठी युवती ने अपना नाम भौमी चौधरी पुत्र अमराराम निवासी डऊकियों का तला पचपदरा बालोतरा होना बताया। सिवाना थानाधिकारी दिनेश ने बताया- नियमानुसार कार व दोनों की तलाशी ली गई। तो आरोपी कमे खान के पास अवैध मादक पदार्थ एमडी पाई गई। जिसका माप-तौल करने पर कुल 6.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी हुआ। अवैध डोडा मादक पदार्थ एमडी सहित तस्करी में उपयोग ली गई स्विफ्ट कार यूपी नंबरों की बरामद की। आरोपी कमे खान व आरोपी भौमी चौधरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताद की जा रही है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार, मुनेश चंद, धर्मेद्र कुमार, देवाराम, महिला कांस्टेबल मधु शामिल रहे।


