नकली नोट सप्लायर गिरफ्तार, 5 हजार का इनाम था घोषित:एक लाख के जाली नोट के साथ पकड़े गए आरोपी ने बताया था नाम

झालावाड़ जिले की पिड़ावा पुलिस ने नकली नोट मामले में 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी मनोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी ने मनोहर सिंह ने नोट खरीदने की बात कही थी। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार यह मामला 30 जनवरी का है, जब गश्त के दौरान एएसआई रईस ने श्याम सिंह नामक व्यक्ति के पास से एक लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। पूछताछ में श्याम सिंह ने खुलासा किया कि उसने ये नकली नोट मिश्रोली थाना इलाके के चंद्रपुरा खेड़ा निवासी मनोहर सिंह से खरीदे थे। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। थानाधिकारी सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अब मनोहर सिंह से पूछताछ कर रही है और नकली नोटों के मूल स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह मामला नकली मुद्रा के नेटवर्क को उजागर करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पुलिस के अनुसार इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *