अरनोद की सफाई व्यवस्था खराब:नालियों की गंदगी से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

अरनोद की सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सफाई मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि नगर पालिका बनने के बाद से नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। नई आबादी, राजीव कॉलोनी, बस स्टैंड, गायरी मोहल्ला और गोतमेश्वर रोड जैसे क्षेत्रों में पिछले डेढ़ से दो महीने से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इस कारण नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। ग्रामीणों ने महामारी फैलने की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन का प्रभार तहसीलदार अरनोद के पास होने के बावजूद बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। सफाई व्यवस्था की इस बदहाली से आमजन में गहरा रोष है। लोगों ने सफाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक भावसार, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज भावसार, मंडल अध्यक्ष अशोक सुथार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल शर्मा, जिला महासचिव हरिओम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य संजय बहादुर मीणा और पन्नालाल धनगर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *