अरनोद में एटीएम के बाहर मीटर में लगी आग:कियोस्क संचालक ने आग बुझाई, एटीएम मशीन बची

अरनोद में शनिवार देर रात बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम परिसर के बाहर लगे मीटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने के साथ ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास में स्थित एसबीआई कियोस्क के संचालक आदित्य कुमावत ने तत्परता दिखाई। उन्होंने तुरंत अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। इस कार्रवाई से एटीएम मशीन और आसपास की दुकानों व मकानों को होने वाला नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने आदित्य कुमावत की सतर्कता और साहस की सराहना की। घटना की जानकारी आदित्य कुमावत ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे दी। आग से कोई जनहानि नहीं हुई और स्थिति समय रहते नियंत्रण में आ गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *