धौलपुर में पशुओं के गले बांधे रिफ्लेक्टर:सड़क हादसों में आएगी कमी, पेट्रोलिंग वाहनों को भी किया जाएगा तैनात

धौलपुर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर आवारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाने का अभियान शुरू किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। एनएचएआई दौसा, यातायात पुलिस और न्याय दर्शन स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से बाड़ी और सैंपऊ रोड पर पशुओं के सींगों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। रात के समय काले रंग के आवारा पशु वाहन ड्राइवरों को नजर नहीं आते। इस समस्या के समाधान के लिए पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाई जा रही है। एनएचएआई दौसा के रेजीडेंट कम हाईवे इंजीनियर ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा। हाईवे पर पशुओं के इकट्ठा होने से रोकने के लिए पेट्रोलिंग वाहनों को भी तैनात किया गया है। इस अभियान में परिवहन निरीक्षक मुकुल कुंद्रा, सहायक हाईवे इंजीनियर सुरेंद्र कुमार बैरवा, विशाल सिंह, यातायात पुलिसकर्मी और न्याय दर्शन संस्था के पदाधिकारी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *