राजस्थान में अरावली पर्वत श्रंखला में खनन को मंजूरी मिलने से नाराज लोगों का विरोध जारी है। शहर में आज स्कूली बच्चों ने फतहसागर झील किनारे अरावली संरक्षण के प्रति रैली निकाली और सेव अरावली का नारा दिया। अरावली बचाओ अभियान के तहत उदयपुर के बीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने आज देवाली छोर से फतहसागर की पाल के पास रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने अरावली में आने वाले पहाड़ों के संरक्षण को लेकर अपनी बात रखी। बच्चों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि जब अरावली से हम सब सुरक्षित है और ये हमारे लिए बहुत जरूरी है तो इसे खत्म करने का यह प्रयास नहीं होना चाहिए। उनके हाथों में सेव अरावली की तख्तियां भी थी, जिसके जरिए वे अपना विरोध जाहिर कर रहे थे। स्कूल के शिक्षकों ने कहा- इस निर्णय को लेकर हम आज हम अपना विरोध दर्ज करवा रहे है। सब यहीं चाहते है कि अरावली बचे। अरावली की वजह से हमारा ग्राउंड वाटर बचा हुआ है और इससे हमे आक्सीजन मिल रहा है। इस दौरान बच्चों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अरावली की वजह से हमारी प्रकृति को बचाया जाए। रैली झील के पास पाल के वहां से निकली और वहां कई लोगों ने भी इसका समर्थन किया।


