पंजाब के राज्यपाल ने विधायक के बेटे को दी श्रद्धांजलि:पूर्व जिला अध्यक्ष के यहां भोजन करेंगे, वरिष्ठ नेता पालीवाल के यहां भी जाएंगे

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार को विशेष दौरे पर बांसवाड़ा पहुंचे। कटारिया यहां उन परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे थे, जिन्होंने हाल ही में अपने युवा बेटों को खोया है। राजनीति से ऊपर उठकर व्यक्तिगत संबंधों को निभाते हुए कटारिया ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। ​विधायक के बेटे अभिषेक को दी श्रद्धांजलि ​राज्यपाल कटारिया सबसे पहले गढ़ी विधायक कैलाश मीणा के निवास गढ़ी के चंदनपुरा पहुंचे। विधायक मीणा के पुत्र अभिषेक मीणा का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। अभिषेक के असमय चले जाने से गढ़ी क्षेत्र सहित पूरे जिले के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। कटारिया ने अभिषेक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और विधायक मीणा से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जिले के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। यहां भी जाएंगे कटारिया जानकारी के मुताबिक राज्यपाल कटारिया विधायक मीणा के घर से रवाना होने के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भेमजी पाटीदार के घर जाएंगे ओर वहां भोजन करेंगे। ​इसके बाद राज्यपाल भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम पालीवाल के शहर में स्थित घर पहुंचेंगे। पालीवाल के बेटे का भी हाल ही में निधन हो गया था। इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करेंगे। ​गुलाबचंद कटारिया का वागड़ अंचल से दशकों पुराना नाता रहा है। चाहे राजनीति हो या सामाजिक सरोकार, कटारिया हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *