चंदनकियारी | बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर चंदनकियारी की ओर से घाघरी, हुटुपाथर, नेताजी सुभाष चौक दुबेकांटा, खेड़ाबेड़ा, बरमसिया, हड़ईकुरुआ सहित कई गांवों में अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की प्रतियां जलाकर उसे वापस लेने की मांग की गई। संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि अरावली की संकीर्ण परिभाषा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


