सीएनजी कस्टमर मीट में लोगों को किया जागरूक

बोकारो | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सीएनजी कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सीएनजी के लाभों की जानकारी देना और उनसे सीधे संवाद स्थापित करना रहा। मुख्य अतिथि सागर दत्ता के साथ वरिष्ठ अधिकारी पंकज कुमार सिंह, राकेश लकड़ा व रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कस्टमर मीट में विभिन्न कंपनियों व एजेंसियों तथा चिन्मय, डीपीएस, डीएवी जैसे प्रमुख स्कूलों के प्रतिनिधि सहित कई कमर्शियल वाहन संचालकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि बोकारो में कई स्थानों पर हाई प्रेशर सीएनजी स्टेशन चालू हो चुके हैं। सीएनजी से वाहन का माइलेज बेहतर होता है, मेंटेनेंस लागत कम आती है, यह सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *