विदिशा| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सकल हिंदू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलनों की शृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में मधुकर बस्ती (अरिहंत विहार) में रविवार 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे जैन मंदिर के पास हिंदू सम्मेलन होगा। सम्मेलन में निर्यापक मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज और पंडित अंकित कृष्ण तेनगुरिया बटुक के आशीर्वचन मिलेंगे। आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता को नई ऊर्जा देना है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।


