अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई को जिम्मेदारी:भारत गौरव अवॉर्ड चयन समिति के चेयरमैन बने

देश के प्रतिष्ठित कालीरामन फाउंडेशन द्वारा आयोजित 11वें सर छोटू राम स्मृति भारत गौरव सम्मान समारोह 2025 के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। इस समिति के चेयरमैन के रूप में अर्जुन अवार्डी कृपाशंकर बिश्नोई, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह लम्बा प्रिंसिपल केंद्रीय स्कूल, सचिव भूपेंद्र सिसाय और अन्य पदाधिकारियों को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है। इस मौके पर भारत गौरव सम्मान समारोह कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे। फाउंडेशन के संस्थापक सुरेन्द्र कालीरामन ने बताया कि चयन समिति में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, समाजसेवी और विद्वान शामिल किए गए हैं, जो देशभर से उन हस्तियों का चयन करेंगे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर राष्ट्र का नाम रोशन किया है। भारत गौरव अवॉर्ड समारोह का आयोजन इस वर्ष 9 दिसंबर 2025 को इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया जाएगा।यह समारोह में जिन भी महानुभावों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल, पत्रकारिता, चिकित्सा, प्रशासन, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम कर देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *