अर्थदंड रा​शि जमा न करने पर व्यापारियों का लाइसेंस निलंबित कर माल जब्त करें : पटेल

भास्कर संवाददाता | बैतूल कृषि उपज मंडी बडोरा में लगातार हो रही अव्यवस्था की सूचना मिलने पर गुरुवार को लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने पहुंचकर व्यवस्था देखी। प्रभारी मंत्री ने किसानों से चर्चा की। किसानों ने प्रभारी मंत्री को मंडी में नीलामी और उठाव की समस्या बताई। इस पर प्रभारी मंत्री ने किसानों की उपज क्रम अनुसार नीलाम और उठाव करने के लिए व्यवस्थित सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने 12 व्यापारियों को दिए नोटिस की जानकारी लेकर कहा कि यदि व्यापारी अर्थदंड की राशि जमा नहीं करते हैं तो उनका लाइसेंस स्थगित कर माल जब्त किया जाए। प्रभारी मंत्री ने मंडी सचिव को मंडी की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने कहा। उन्होंने कहा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसानों की समस्या का त्वरित समाधान करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा हम्माल तुलावटी के संबंध में भी व्यवस्थित सिस्टम बनाएं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, जिपं सीईओ अक्षत जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह, प्रभारी मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *