भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब लैंड रिकार्ड सोसायटी की तरफ से अर्बन गांवों को डिजिटलाइज करने के लिए तहसीलदारों को पत्र लिखा गया है। तहसीलदार जालंधर-1 और जालंधर-2 को पत्र जारी करते हुए पीएलआरएस के कार्यकारी अफसर ने कहा कि इस एरिया में पड़ते पटवारियों के साथ अर्बन गांवों को डिजिटलाइज करने को लेकर कई बार मीटिंगें की जा चुकी है। एडिश्नल मुख्य सेक्रेटरी रेवेन्यू अनुराग वर्मा ने इसकी रिपोर्ट देखकर पाया कि यह काम धीमी गति से चल रहा है। इसे समय सीमा के अंदर करवाने के लिए उन्होंने आदेश जारी किए। अब जिले के अर्बन गांवों की कार्य रिपोर्ट को लेकर आगामी मीटिंग 16 जुलाई को होगी। इसके लिए तहसीलदार एएसएम के साथ डिजिटलाइजेशन की कार्य रिपोर्ट लेकर खुद पहुंचेंगे। जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स स्थित फर्द केंद्र।


