चहेड़ू पल पर अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम, एलपीयू के सामने 2 अंडरपास बन रहे, अब सड़कें बनानी ही बाकी

भास्कर न्यूज | जालंधर फगवाड़ा से जालंधर आने वालों को चहेड़ू में लगने वाले ट्रैफिक जाम से इस साल के अंत तक निजात मिल जाएगी। सिटी के पहले डबल व्हीकल अंडरपास वाले लोकल ट्रैफिक सिस्टम का 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। नैशनल हाईवे अथॉरिटी ने चहेड़ू में जालंधर- फगवाड़ा नेशनल हाईवे में बदलाव किया है। चहेड़ू में अमृतसर-जालंधर-लुधियाना हाईवे पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए 2 साल पहले पुराने 2 लेन ब्रिज की बगल में नया ब्रिज बनाने का काम मंजूर हुआ था। इसके नीचे 2 व्हीकल अंडरपास बनाए गए हैं। इस कारण जालंधर के ग्रामीण इलाकों तथा एलपीयू कैंपस की तरफ जाने वालों को आसानी होगी। मौजूदा स्थिति यह है कि निर्माण के कारण अक्सर यहां जाम लगा रहता है। लोगों को इससे राहत मिलेगी। अब एलपीयू के सामने नए पुल व अंडरपास का मेन हिस्सा तैयार है। अब रोड बननी बाकी है। इसके अलावा पुराने चहेड़ू के पुल में से नए व्हीकल अंडरपास को रास्ता देने का काम बाकी है। चहेड़ू में एक तरफ एलपीयू व दूसरी तरफ कंक्रीट फैक्ट्री की तरफ रोड बननी बाकी है। 48.622 किलोमीटर लंबा है फगवाड़ा -होशियारपुर हाईवे 1,058 करोड़ रुपए है इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 02 साल में इस प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है -जालंधर के पीएपी चौक में लोकल ट्रैफिक के लिए पुराने पुल के साथ नई लेन बनाने का काम शुरू होगा। यह बनेगा प्रोजेक्ट के तहत 2 बायपास, 1 बड़ा और 11 छोटे पुल, 20 अंडरपास, एक रेलवे ओवरब्रिज, 41 छोटे चौराहे, 28 बस ले-बाय, 2 ट्रक ले-बाय और स्लिप रोड्स बनाए जाएंगे। भारत माला परियोजना के तहत नैशनल हाईवे अथारिटी ने 7 साल बाद फगवाड़ा-होशियारपुर 4 लेन प्रोजेक्ट का काम आरंभ कर दिया है। इसका लाभ जालंधर को भी होगा। जिले के फिल्लौर व गोराया क्षेत्र के लोग नए हाइवे का प्रयोग करके होशियारपुर व हिमाचल जा सकेंगे। इसमें से 500 करोड़ रुपए सिर्फ जमीन अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। इसका प्रोसीजर जारी हो गया है। साल 2016 में डीपीआर बनाने का काम आरंभ हुआ, लैंड एक्जीबीशन के सर्वे हुए। फिर जनवरी 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रोजेकट पर मुहर लगा दी थी। करोड़ रुपए के रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट के तहत ये जालंधर सिटी का पहला डबल व्हीकल अंडरपास वाला ट्रैफिक सिस्टम तैयार हो रहा है। इस साल के अंत यहां ट्रैफिक चालू होने की आस है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *