कब्र हटाने पर विवाद, मुस्लिम समुदाय ने सीपी को सौंपा ज्ञापन

जालंधर | इमाम नासिर दरगाह परिसर में पुरानी कब्रों को हटाने पर हुए विवाद को लेकर अलनुर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर को मांगपत्र सौंपा। सोसायटी चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने कहा कि यह 100 साल पुरानी कब्रें हैं, लेकिन पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से किए जा रहे पत्थर लगाने के काम के चलते इन्हें हटाना गलत है। सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि इन कब्रों को दोबारा बनाया जाए। यहां हाजी ईखलाख, मोहम्मद मूसा, मुख्तार अंसारी, गुलजार साबरी, अब्दुल हकीम, मोहम्मद तालिब मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *