राज्य सरकार ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को गृह सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। साथ ही अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह को कैबिनेट सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। वंदना दादेल इन दोनों विभाग की प्रधान सचिव थीं। उनके अवकाश में जाने के कारण वापस लौटने की अवधि तक यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।


