अलग-अलग सड़क हादसों में पड़ोसी दो युवकों की मौत:रोजाना ट्रेन से जाता था एम्स , सुबह लेट हुई तो बाइक से ही निकल गया काम पर, लौटते वक्त घर के पास ही मौत

दुर्ग जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो पड़ोसी युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पुनेश छनापे (23 वर्ष) और विशाल सुरजल (27 वर्ष) शामिल हैं। दोनों युवक रोज की तरह रायपुर से अपने कार्यस्थल से लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उनकी सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों ही मामले में आरोपी वाहन वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पहला हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे खुर्सीपार गेट के पास हुई। शिवाजी नगर निवासी पुनेश छनापे एम्स रायपुर में कार्यरत था। बताया जाता है कि वह आमतौर पर ट्रेन से रायपुर आता-जाता था, लेकिन गुरुवार को काम में देरी होने के चलते उसने अपनी मोटरसाइकिल से ही रायपुर जाने का फैसला किया। रात होते-होते वह लौटने लगा, लेकिन खुर्सीपार गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कुम्हारी में मंदिर के पास हुआ हादसा
दूसरा हादसा भी रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ। यह हादसा साईं धाम, कुम्हारी के पास। यहां विशाल सुरजल अपनी मोटरसाइकिल से रायपुर से खुर्सीपार लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जोरदार टक्कर के कारण विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस कर रही जांच
विशाल एक निजी कंपनी में काम करता था और रोज की तरह अपने ड्यूटी से घर लौट रहा था। दोनों के घर एक-दूसरे के पड़ोस में होने के कारण सुबह से ही पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल दोनों हादसों के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहनों की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *