सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र में खाद्य विभाग और तहसीलदार ने 64 बोरी धान सहित एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध धान परिवहन के खिलाफ की गई। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही समितियों में धान खपाने के लिए व्यापारी और बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। इसे देखते हुए खाद्य-राजस्व विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रामानुजनगर तहसीलदार ने क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर के साथ मिलकर मिनी ट्रक क्रमांक UP 64 BT 5787 को जब्त किया। यह ट्रक सूरजपुर-कोरिया सीमा पर ग्राम कुंडली के समीप अवैध रूप से 64 प्लास्टिक बोरी धान का परिवहन कर रहा था। जब्त किए गए धान को उमापुर धान खरीदी केंद्र को सुपुर्द कर दिया गया है। रामानुजनगर के एसडीएम ने तहसीलदार से बात कर बताया कि 64 बोरी धान और मिनी ट्रक पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


