अलनूर वेलफेयर सोसायटी को दी ​आर्थिक मदद

जालंधर | अलनूर ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी को बेहसती दरवाजा दरगाह शरीफ में चल रहे निर्माण के लिए पार्षद शैरी चड्ढा ने आर्थिक सहायता दी। सोसायटी के जिम्मेदारों एवं मुस्लिम समाज द्वारा पार्षद शैरी चड्ढा को सम्मानित किया गया। शैरी चड्ढा ने कहा कि पंजाब सूफियों संतों का राज्य है। यहां हमेशा हर मजहब का आदर सम्मान होता रहा है। यहां चेयरमैन मोहम्मद अकबर, प्रधान मोहम्मद मुसा, महासचिव रफीक खान, मोहम्मद रईस अहमद, मोहम्मद सालिम, मोहम्मद ईसा, मोहम्मद बदरुल, मोहम्मद शकील अहमद, गुलजार चिश्ती, हाजी अशरफ अली, मोहम्मद तालिब मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *