भारतीय योग संस्थान के सदस्यों ने ब्रह्माकुमारी बहनों से बंधवाई राखी

जालंधर | भारतीय योग संस्थान के सदस्यों ने भारतीय संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में मनाया। इसमें ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, प्रभु द्वार, ग्रीन पार्क से सेंटर प्रमुख ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रेखा दीदी व शिवानी दीदी ने सदस्यों को राखी बांधी, तिलक लगाया। रेखा दीदी ने बताया कि आत्मा और परमात्मा का अटूट बंधन ही सच्चा बंधन है और हर मनुष्य आत्मा की रक्षा परमात्मा ही करते हैं। यहां सुदेश गुप्ता, एलके टंडन, बीआर टंडन, शक्ति सिंह, प्रीतम सिंह, सुमन गुप्ता, रीटा गौरव, प्रभाकर सोंधी, नंदिता, शिवानी, रानी मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *