रांची | मेन रोड में वाहन सवारों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी ने गरुवार को अलबर्ट एक्का चौक से शहीद चौक होते हुए अपर बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे सजी दुकानें हटाई गईं। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़ीं गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।


