अलवर के सरिस्का में मोर-टाइग्रेस एक साथ पानी पीने पहुंचे,VIDEO:करणी सागर के पास 10 दिन में 6 बार टाइगर की साइटिंग;बढ़ाई मॉनिटरिंग

सरिस्का की सदर रेंज में टाइग्रेस एसटी 9 और पास में खड़े 15 से अधिक मोर की जबर्दस्त साइटिंग ने टूरिस्ट को रोमांचित कर दिया। टाइग्रेस पानी के होद में जब तक पानी पीते रही तब तक होद के बाहर मोर इंतजार करते रहे। न टाइग्रेस ने मोर की तरफ झांका न मोर बिल्कुल डरे। ऐसा कभी कभार ही देखने को मिलता है। दूसरी तरहफ बफर जोन में अलवर शहर के निकट करणी माता मंदिर के पास टाइग्रेस एसटी 2302 की 10 दिन में करणी सागर के पास 6 बार से अधिक साइटिंग हुई है। सदर रेंज में टाइग्रेस एसटी 9 तो राष्ट्री; पक्षी मोर से घिरी दिखी। चारों तरफ मोर ही मोर हैं और टाइग्रेस अपनी मस्ती में पानी के होद में पहले पानी पीती है और फिर उसमें डुबकी लगाती है। करीब दो मिनट तक टाइग्रेस पानी के होद में बैठी रहती है। तब तक होद के किनारों पर मोर खड़े इंतजार करते दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है मानो मोर पानी पीने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हों। दूसरी तरफ अलवर शहर के निकट बफर एरिया में करणी माता मंदिर के पास करणी सागर के निकट टाइग्रेस एसटी 2302 की जबरदस्त साइटिंग होती है। यहां पिछले करीब 10 दिनों में 6 बार एक ही जगह टाइग्रेस नजर आई है। जिसके कारण बफर एरिया में वनकर्मियों की गश्त अधिक है। टाइगर की मॉनिटिरंग भी बढ़ गई है। नेचर गाइड अर्जुन मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय पशु व राष्ट्रीय पक्ष एक जगह अगल-बगल में नजर आए। भीषण गर्मी में मोर भी पानी पीने पहुंचे और टाइग्रेस भी। टाइग्रेस के पानी के पीने के दौरान मोर इंतजार करते रहे। ऐसा नजारा बहुत दिनों बाद देखने को मिला है। प्यास बुझाना इतना जरूरी है कि मोर भी टाइग्रेस के अगल-बगल खड़े दिखे। उसके जाने के बाद पानी पिया। ये टाइग्रेस एसटी 2302 है। जो करणी सागर के पास पानी पीने आती है। यहां कभी बैठे दिखती है तो कभी पानी पीते नजर आती है। यह बाला किला जाने वाला रोड है। उसके बगल में रोड के ऊपर से ही टूरिस्ट को टाइग्रेस की साइटिंग हो जाती है। अब वनकर्मियों की बराबर मॉनिटरिंग है। असल में बगल से बाला किला जाने वाला रोड है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *