नूंह में राजस्थान रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मारी:ड्राइवर और महिला की मौके पर मौत; एक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

हरियाणा के नूंह में दिल्ली अलवर रोड पर राजस्थान रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर और महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई। जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज से दिल्ली रेफर कर दिया है। इससे पहले सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया था। जिसमें जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 4 महिलाएं गंभीर घायल हैं। इधर, राजस्थान रोडवेज बस की टक्कर लगने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान कमलेश करीब (52) के नाम से हुई, जो नगीना की रहने वाली थी। वहीं अभी ऑटो ड्राइवर की पहचान नहीं हुई है। घायल महिला भी मृतक महिला की परिचित है। जिसकी पहचान सविता (42) के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंची परिजन, रो रोकर बुरा हाल पुलिस मामले की मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। मृतक और घायल महिला के परिजन अस्पताल में पहुंच गए हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
———————————– यह खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में पिकअप ने 11 लोगों को कुचला, 7 मरे:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, 2 टुकड़े हुए; 4 महिलाएं एक परिवार की हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 4 महिलाएं गंभीर घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे। मरने वालों में 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *