अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:तीसरी बार मिला मेल, खास बात- एडीजीपी ले रहे मीटिंग, पुलिस कर रही सर्च

अलवर मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की तीसरी बार धमकी मिली है। खास बात यह है कि इसी परिसर में मंगलवार को एडीजीपी विकास बंसल पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं और पुलिस की टीमें सर्च कर रही हैं। धमकी के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। तीसरी बार मिली धमकी जिला प्रशासन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हुए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बताया कि यह तीसरी बार है, जब मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं। कलेक्ट्रेट की आईडी पर आया मेल उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 7:31 बजे अलवर जिला कलेक्टर की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल का कंटेंट भी पिछली दो धमकियों जैसा ही है, जिसमें हैडिंग में “पाकिस्तान और तमिलनाडु का बदला” लिखा गया है और जिला कलेक्ट्रेट में बड़े धमाके की चेतावनी दी गई है। मेल में सभी कर्मचारियों को बाहर निकालने की बात भी कही गई है। पुलिस टीम कर रही सर्च अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि यह धमकी तमिलनाडु की आईपी एड्रेस से मिली है। ऐहतियात के तौर पर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है और मेटल डिटेक्टर टीम को बुलाया गया है, जो परिसर में जगह-जगह जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई थी और मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक उसकी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *