अलवर में कहीं कोहरा कहीं पूरी धूप:दिन का तापमान कई डिग्री ऊपर आया, रात को कड़ाके की सर्दी

अलवर में लगातार दूसरे दिन सुबह-सुबह धूप निकल आई। लेकिन गांवों में कई जगहों पर घना कोहरा है। कुछ जगहों पर कोहरे का असर कम है। दूसरी बार मावठ होने से फसलों को फायदा हुआ है। दिन में धूप निकलने से दिन का तापमान कुछ बढ़ सकता है। अलवर जिले में फसलों पर पूरी रौनक है। सरसों की फसल में फली लदाव पर हैं। मंगलवार सुबह सुबह सूर्य देव के दर्शन होने से सबको सर्दी से काफी राहत मिली है। असल में लगातार दो दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और दिन में शीतलहर रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से सर्दी बढ़ गई थी। हालांकि यह बूंदाबांदी फसलों के लिए अमृत की तरह है। जिससे फसलों पर रौनक बढ़ गई है। आगामी दिनों में सूखी सर्दी पड़ सकती है। पारा जमाव बिंदू की ओर बढ़ा तो सरसों को नुकसान होने का डर रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *