अलवर में गलन भरी ठंड,तापमान में एक डिग्री गिरावट:दो दिन शीतलहर चलने का अलर्ट,तापमान में और गिरावाट हो सकती है

अलवर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को यह गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम में गलन और ठिठुरन भरी ठंड का असर साफ नजर आया, जबकि पारा भी जमाव बिंदु की ओर बढ़ता दिखाई दिया।हालांकि इस ठंड से फसलों को फायदा मिल रहा है। रात के समय फसलों पर ओस जम रही है, जो सुबह सूरज की पहली किरण पड़ते ही बूंदों के रूप में टपकती नजर आई। खेतों में हल्की सफेदी दिखाई दी और मानो सफेद धुएं की चादर छाई हुई हो। साथ ही हल्की शीतलहर भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि पिछले सर्दी के मौसम की तुलना में अभी ठंड का असर उतना तीव्र नहीं है। शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है। अरावली के पहाड़ों से शहर को देखने पर हल्की सफेद चादर नजर आ रही है, जबकि पहाड़ों पर अलग ही रौनक देखने को मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *