उदयपुर में चांदी 2.47 लाख रुपए किलो

प्रमोद कुमार शर्मा . जयपुर/उदयपुर | उदयपुर में चांदी में 21,000 रुपए की रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली। इसके साथ उदयपुर में एक किलो चांदी की कीमत 2,47,600 रुपए पहुंच गई। वहीं, जयपुर में भी चांदी 16,100 रुपए के ऐतिहासिक उछाल के साथ पहली बार 2.52 लाख प्रति किलोग्राम के पार हो गई। इस सप्ताह चांदी 38,500 यानी 18% ,जबकि दिसंबर में 75,200 रुपए प्रति किलो यानी 42.53% चढ़ी है। पिछले एक साल की बात करें तो चांदी की कीमत 1,61 लाख रुपए प्रति किलो यानी 180% चढ़ चुकी है। पिछले साल 27 दिसंबर को चांदी 91,000 रु. प्रति किलो थी। प्रदेश सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी का कहना है कि जब भी कीमत तेजी से बड़ी, उतनी तेजी से गिरी भी है। मसलन, 2011 में जयपुर में चांदी 76 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंचने के बाद 2015 में 57% तक सस्ती होकर 33 हजार रुपए प्रति किलो रह गई। कीमत महज दो दिन में ही लगभग 30% तक गिर गईं थी। 2019 तक चांदी कीमत 40,000 के दायरे में रहीं। इस साल अक्टूबर में भी चांदी 13% तक गिरीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 50 डॉलर प्रति आउंस के करीब पहुंच गई थी, लेकिन 27 मार्च, 1980 को बाजार के नियमों में बदलाव के बाद कीमतें रातों-रात गिर गईं। पहली छमाही में कीमत गिरने के आसार n अमेरिकी कमोडिटी फर्म हेरेअस के 2026 मेटल आउटलुक के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में चांदी एक लाख रु. से ज्यादा घट सकती है। 2025: चांदी का 1 लाख से 2.52 लाख रु. किलो तक का सफर 2,52,000 चांदी में एक ही दिन में 21 हजार रुपए की रिकॉर्ड वृद्धि सस्ती होकर 33 हजार रुपए प्रति किलो रह गई। कीमत महज दो दिन में ही लगभग 30% तक गिर गईं थी। 2019 तक चांदी कीमत 40,000 के दायरे में रहीं। इस साल अक्टूबर में भी चांदी 13% तक गिरीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 50 डॉलर प्रति आउंस के करीब पहुंच गई थी, लेकिन 27 मार्च, 1980 को बाजार के नियमों में बदलाव के बाद कीमतें रातों-रात गिर गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *