अलवर में घना कोहरा VIDEO:कहीं पर विजिबिलिटी 20 मीटर तक ही, दिन में धूप निकलने से राहत

अलवर जिले में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया है। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी मुश्किल से 20 से 30 मीटर तक है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को बड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि दिन के समय सूरज निकलने से सर्दी से राहत भी है। अभी रात का न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। बुधवार सुबह अलवर शहर में भी कोहरे का असर कहीं अधिक तो कहीं कम है। लेकिन गांवों में घना कोहरा देखने को मिला। कुछ जगहों पर कोहरा इतना घना था कि 20 मीटर से आगे का नहीं दिखाई दे रहा। ऐसा ही मंगलवार को दिन देखने को मिला। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप निकल आई। जिससे सर्दी से राहत मिली। रात को कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी दिनों में भी सर्दी का असर ऐसा ही रह सकता है। अभी तक जिले में फसलों पर पूरी रौनक है। असल में रात को पारा जमाव बिंदू तक नहीं पहुंचा है। इस कारण कोई नुकसान नहीं है। दूसरा जनवरी के महीने में दो बार मावठ हो गई। जिससे फसल अच्छी हैं। वहीं किसानों को भी काफी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *