हिमाचल CM-प्रतिभा आज हाईकमान से करेंगे मुलाकात:संगठन को लेकर करेंगे चर्चा; दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं। दरअसल, तीनों नेता कांग्रेस के नए बने राष्ट्रीय कार्यालय के उद्घाटन समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।हाईकमान ने सभी नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए थे। इन तीनों नेताओं का दिल्ली दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी गठित होनी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी कार्यकारिणी भंग कर रखी है। इनका गठन होना है। कांग्रेस नेता इसके लिए लगातार लॉबिंग कर रहे हैं। लिहाजा सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह आज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर संगठन बनाने की मांग कर सकते हैं। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बीती शाम को ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने भी नए संगठन को लेकर चर्चा की हैं। आज शाम शिमला लौटेंगे CM CM सुक्खू दिल्ली से आज शाम वापस शिमला लौटेंगे। इसके बाद CM का कांगड़ा जिले का शीतकालीन प्रवास प्रस्तावित है। संभव है कि कल या परसो मुख्यमंत्री सुक्खू कांगड़ा जा सकते हैं। हालांकि अभी शेड्यूल फाइनल हुआ है। अगले एक सप्ताह तक कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे। कांगड़ा के धर्मशाला से सुक्खू एक सप्ताह तक सरकार चलाएंगे। पूर्व में 15 जनवरी को सीएम के कांगड़ा जाने का कार्यक्रम था। मगर अचानक दिल्ली दौरे के कारण इसमें बदलाव किया गया है। 25 जनवरी को स्टेट-हुड डे पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कांगड़ा के बैजनाथ में रखा गया है। इसी दिन सीएम वापस शिमला आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *