अलवर में जिला अस्पताल के गेट में महिला का पैर:करीब 20 मिनट तक परेशान होती रही, सरिया काटकर बाहर निकाला

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ा निवासी महिला का जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे लोहे के कैचर में पैर फंस गया। करीब 20 मिनट तक पैर फंसा रहा। आखिर सरिए को काटकर पैर को निकालना पड़ा। यहां पहले भी ऐसी घंटना हो चुकी है। लेकिन प्रशासन ने इसे दुरुस्त नहीं कराया था। इस कारण फिर से पहले जैसी घटना हो गई। लोहे जाल में पैर फंसा अलवर के टोडा गांव निवासी सुमन अपनी बेटी के साथ जिला अस्पताल में आई थी। अस्पताल के मुख्य गेट पर लगे लोहे जाल में उनका पैर चला गया। पैर बाहर नहीं निकला। महिला करीब 20 से 25 मिनट तक परेशान होती रहीै। महिला के साथ में बेटी भी थी। वो मां को देखकर रोने लग गई। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने पैर को निकालने का प्रयास भी किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। आखिर में सरिए को काटना पड़ा। तब तक महिला परेशान होती रहीै। जिला अस्पताल में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। बाद में महिला को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील चौहान ने बताया सरियों के बीच कुछ गैप बढ़ गया था। जिसके कारण उसमें पैर चला गया। इसे जल्दी दुरुस्त कराया जा रहा है। ताकि आगे ऐसी घटना नहीं हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *