सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वाटेरा भीमाना रोड पर मंगलवार शाम को पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पति ने उसकी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। उसके बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कुएं से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वाटेरा भीमाना रोड पर दो इत्र निवासी धर्माराम पुत्र थावरने और उसकी पत्नी डोली फली वाटेरा निवासी रिंकू पुत्री मीना के बीच किसी बात को लेकर शाम को झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धर्माराम ने पत्नी रिंकू के कुएं में धक्का दे दिया और खुद पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। फंदे पर लटका हुआ धर्माराम को देखकर काफी संख्या में लोग वहां पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उसकी पत्नी रिंकू कुएं के अंदर है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू को कुएं से बाहर निकलवा कर इलाज के लिए स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल रवाना किया। वहां रिंकू का इलाज लगातार जारी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि रिंकू और धर्माराम दोनों परिजनों की मर्जी के बगैर पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे थे। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।


