अलवर में दूसरे दिन भी घना कोहरा, धूप नहीं:रविवार को दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए, अब हाड़ कंपाने वाली सर्दी

अलवर में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हुई। इससे पहले नवंबर व आधे दिसंबर माह तक सामान्य सर्दी का असर रहा। लेकिन अब दो दिन से दिन भर कोहरा व बादल छाए हैं। जिसके कारण दिन में भी सर्दी से आमजन कंपकंपा गया। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली और कोहरा भी छाया रहा। सुबह घना कोहरा रहा। दिन में हल्का जरूर हो गया। लेकिन शीतलहर से सर्दी बहुत तेज है। कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रविवार की तुलना में सोमवार सुबह कोहरे का असर थोड़ा बहुत कम हुआ है। रविवार को विजिबिलिटी केवल 50 मीटर के आसपास थी। लेकिन सोमवार को विजिबिलिटी करीब 100 मीटर के आसपास है। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को बड़ी परेशानी है। दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत है। उनको सर्दी भी झेलनी पड़ेगी और कोहरे से भी बचकर निकलना होगा। मौसम फसलों के लिए फायदेमंद इस सीजन में पहली बार तेज सर्दी शुरू हुई है। जिसके कारण फसलों को फायदा है। असल में रबी की फसल के लिए कड़ाके की सर्दी पड़ना जरूरी है। तभी फसल की ग्रोथ होती है। इस सर्दी से गेहूं व सरसों की फसल को फायदा है। लेकिन कोहरा अधिक समय तक रहता है तो नुकसान भी हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *