दिसंबर माह में जहां कड़ाके की ठंड पड़ती है। वहीं इस बार बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया हे। रविवार को प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म रहा है। मौसम विभाग ने न्यू ईयर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। दरअसल, दिसंबर माह के अब 9 दिन शेष है। लेकिन इस बार सर्दी का असर बहुत कम है। दिन के समय में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं देर रात और सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिल रहा है। सर्दी नहीं पड़ने से किसानों की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान है। रविवार को प्रदेश में भी बाड़मेर सबसे गर्म था। सर्दी कमजोर होने से रबी फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। फसलों में कई तरह की बीमारियां पनप रही है। अगले एक-दो दिनों तक पारे में उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभों के के असर से इस बार मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा है, गत दिनों 27 डिग्री था, लेकिन अब 33 डिग्री पार पहुंच गया हे। 5 सालों में दिसंबर में सबसे अधिक तापमान बीते 5 सालों में दिसंबर माह के तापमान की पड़ताल की तो सामने आया कि साल 2020 के बाद दिसंबर में इस बार सर्वाधिक पारा है। 2020 में 34.7 डिग्री था। इसके बाद 2021 में 29.1, 2022 में 31.2, 2023 में 30.4 और 2024 में 30.7 डिग्री अधिकतम पारा था। जबकि इस बार दिसंबर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में बीते 5 सालों में दिसंबर का पारा ज्यादा है। न्यू ईयर से कड़ाके की ठंड अगले दो दिनों में ठंडी हवा की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन 26 के बाद 2 दिन के लिए फिर से तापमान बढ़ेगा। इसके बाद न्यू ईयर पर तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस बार कड़ाके की ठंड जनवरी में पड़ेगी।


