अलवर में धूप खिली,ठंड का असर बरकरार:सुखी टहनियों पर ओस जमी,अरावली के पहाड़ियों में हल्का कोहर भी

अलवर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीच में लगातार दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के बाद दो दिन मौसम रहा तीसरे दिन भी धूप खिल गई और मौसम साफ हो गया है। जिससे सर्दी का असर कुछ कम महसूस किया गया। हालांकि कुछ छायादार और निचले इलाकों में ओस जमने से हल्की बर्फ जैसी परत दिखाई दी। बीती रात न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार सुबह भी मौसम साफ रहा, लेकिन हल्की कपकपी महसूस की गई। अरावली की पहाड़ियों पर अलग ही रौनक देखने को मिली। सूरज की पहली किरणें पड़ते ही पहाड़ चमक उठे, हालांकि पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में हल्के कोहरे का असर अब भी दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से शाम होते ही हल्की शीतलहर भी चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। फिलहाल मौसम से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम फसलों के लिए अभी तक फायदेमंद बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *