कैंसर मरीज को चढ़ा दिया दूसरे ग्रुप का ब्लड:ए पॉजिटिव के बजाय बी पॉजिटिव ब्लड चढ़ते ही बिगड़ी मरीज की तबीयत, परिजनों ने संभाला

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के आचार्य तुलसी कैंसर विंग में बुधवार शाम एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। यहां इलाजरत 75 साल की वृद्ध महिला भवानी देवी को दूसरे ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के वक्त कैंसर विंग में एक डॉक्टर और दो नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे। परिजन की नजर पड़ी, तुरंत रोका गया ब्लड बुधवार की शाम जब 75 साल की वृद्ध भवानी देवी को गलत ब्लड चढ़ाया जा रहा था, तभी वहां मौजूद एक परिजन की नजर ब्लड यूनिट पर लिखे ग्रुप पर पड़ी। परिजन ने तुरंत नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को मौके पर बुलाया। तुरंत इलाज शुरू किया गया, जिससे महिला की हालत संभल गई और एक बड़ा हादसा टल गया। इस बड़ी लापरवाही के बारे में बाद में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा को शिकायत की गई। कुछ ही देर में प्रिंसिपल स्वयं कैंसर विंग में पहुंच गए। कैंसर विंग के एचओडी सुरेंद्र बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे। इस तरह हुई गलती परिजनों के अनुसार भवानी देवी को खून की कमी के चलते भर्ती किया गया था। उनका ब्लड ग्रुप A+ है। पहले ए पॉजिटिव ब्लड की एक यूनिट चढ़ाई गई। इसके बाद दूसरी यूनिट की जरूरत बताई गई। परिजन ब्लड बैंक से एक यूनिट लेकर आए, लेकिन वहां से गलत ग्रुप का ब्लड दे दिया गया। कैंसर विंग के नर्सिंग स्टाफ ने बिना क्रॉस चेक किए वही ब्लड मरीज को चढ़ा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। प्रिंसिपल और एचओडी मौके पर पहुंचे घटना की शिकायत सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा से की गई। सूचना मिलते ही वे स्वयं कैंसर विंग पहुंचे। कैंसर विंग के एचओडी डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही। भाजपा नेता ने जताई नाराजगी इस घटना के बाद भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में जब प्रिंसिपल मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी लापरवाही को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *