अलवर में नंदी की कमर में कुल्हाड़ी घोंपी, VIDEO:एक घंटे तक दर्द से कराहता रहा, डॉक्टर बोले- देर होती तो जान जा सकती थी

अलवर में किसी व्यक्ति ने नंदी (सांड) की कमर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी नंदी की कमर में फंसी गई। नंदी दर्द से कराह उठा और एक जगह पर खड़ा हो गया। आस-पास के लोगों ने राजगढ़ थाना पुलिस और भौरंगी धाम गोशाला की टीम को सूचना दी। पुलिस और गोशाला टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल नंदी को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान नंदी दर्द और डर से इधर-उधर भागता रहा। करीब एक घंटे बाद रैणी वेटरनरी हॉस्पिटल से डॉक्टर्स की टीम ने कुल्हाड़ी को बाहर निकाला। यह घटना पिनान स्थित मानसिंह वाला कुएं के पास शनिवार सुबह हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अब देखिए, घटना से जुड़ी 3 PHOTOS…
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग गोसेवक अजय महाराज ने बताया कि पिनान गोरक्षा दल से सूचना मिली थी कि एक नंदी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वे भौरंगी धाम गोशाला की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां राजगढ़ पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पशु चिकित्सकों की टीम ने उपचार किया। हमारी मांग है कि जिसने यह पशु क्रूरता की है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने नंदी की कमर से निकाली कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डॉक्टर बोले- जान भी जा सकती थी बैल की हालत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से नंदी की जान बचाई जा सकी है। ज्यादा देर कुल्हाड़ी अंदर रहती तो नंदी की जान भी जा सकती थी। अभी भी नंदी की हालत नाजुक बनी हुई है। राजगढ़ पुलिस स्टेशन के SHO राजेश मीना ने कहा- पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का अभी तक पता नहीं चला है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (इनपुट- हेमंत गुप्ता) — ये खबर भी पढ़िए… कोटा में गाय के शव को 1 किलोमीटर तक घसीटा;VIDEO:हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई; पंचायत ने ट्रैक्टर ड्राइवर को नोटिस किया जारी कोटा में एक व्यक्ति ने गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर 1 किलोमीटर तक घसीटा। चेचट थाना क्षेत्र की खेड़ा ग्राम पंचायत में किसी व्यक्ति की पालतू गाय का निधन हो गया था। उसने गाय के शव को दूसरी जगह डलवाने के लिए ट्रैक्टर बुलाया। (पढ़ें पूरी खबर )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *