दौसा में लेपर्ड ने कुत्ते पर अटैक कर दिया। कुछ सेकेंड वह उसकी गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। जैसे ही दूसरे कुत्ते लेपर्ड की तरफ आए तो वह उनसे डरकर भाग गया। मामला मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव का है। शुक्रवार रात 8:50 बजे लेपर्ड एक घर में घुसा और कुत्ते पर हमला कर दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड कैद हो गया। तस्वीरों में देखें कैसे लेपर्ड कुत्तों से डरकर भागा… कुत्ते का पीछा किया गर्दन पकड़कर बैठा रहा कुत्तों के डर से भागा
सुबह पहाड़ियों पर नजर आया था लेपर्ड दरअसल, जिस घर में लेपर्ड ने कुत्ते पर अटैक किया है, वह भरतलाल मीणा का है। वहीं ये गांव पूरा पहाड़ियों से घिरा हुआ है। लोगों का कहना है कि यहां पर बड़ी संख्या में लेपर्ड है। शुक्रवार सुबह भी पहाड़ी पर लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया था। इसके बाद रात में लेपर्ड दीवार फांदकर घर में घुस गया था। यहां घर के आंगन में घूम रहे कुत्ते का पीछा किया और उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान लेपर्ड कुत्ते की गर्दन पकड़ कर बैठा रहा। वह उसे अपना शिकार बना पाता इससे पहले ही कुत्ते के भौंकने की आवाज सुन दूसरे कुत्ते लेपर्ड पर हमला करने के लिए दौड़े। ये देख लेपर्ड कुत्ते को छोड़कर दीवार फांदकर दोबारा पहाड़ी की ओर चला गया। मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव में लेपर्ड के मूवमेंट से लोग दहशत में हैं। चरवाहों में डर का माहौल
लोगों का कहना है कि पहाड़ी पर लेपर्ड की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। कई दिन पहले लाखनपुर गांव के पास की पहाड़ी पर भी लेपर्ड देखा गया था। ऐसे में चरवाहों में डर हैं और लेपर्ड के डर के बीच समूह में आवाजाही कर रहे हैं। वन विभाग का मानना है कि पहाड़ियों पर लेपर्ड का मूवमेंट हैं, जो कई बार शिकार के प्रयास में आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं। ……….. ये खबर भी पढ़ें… लेपर्ड देखकर पर्यटकों की जिप्सी की ओर भागा कुत्ता,VIDEO:भीड़ देखकर भौंकने लगा और फिर लेपर्ड के पीछे लगाई दौड़ पाली में 10 सेकेंड तक चले संघर्ष में एक कुत्ते ने लेपर्ड के हमले से अपनी जान बचाई। हमले के दौरान कुत्ता जब जान बचाकर भागा तो सामने टूरिस्ट की जिप्सी देखकर लेपर्ड रुक गया। इसके बाद जब लेपर्ड वापस भागा तो कुत्ता भौंकते हुए उसके पीछे दौड़ने लगा। मामला जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र के कोठार-वरावल के बीच रोटेला पहाड़ी का है। पूरी खबर पढ़ें…


