अलवर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 19 से

झालावाड़| राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत का राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह 19-20 दिसंबर को लक्ष्मणगढ़ अलवर में होगा। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रणजीत मीणा व जिलाध्यक्ष रतन चेजारा व एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष हिमांशु गोयल के नेतृत्व में संपर्क किया। संपर्क दल व एडीईओ माध्यमिक पवन पाटीदार ने पोस्टर का विमोचन किया। तबादला नीति, पेंडिंग डीपीसी, शेष काउंसलिंग कराने का शिक्षकों को भरोसा दिया गया। शिक्षक सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन, विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *